फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमानिया बनी आदर्श नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
इस योजना में चयन होने से प्रतिवर्ष करीब चार करोड़ अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। नगर पालिका परिषद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पालिका घोषित किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
नगर पालिका के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित अवस्थापना सुविधा विकसित किए जाने की योजना है जो वर्ष 2017-18 में शुरू हुई है। इस बार 2023-24 के लिए प्रदेश में कुल 14 नगर निकाय का चयन हुआ है। इसमें जमानिया नगर पालिका परिषद का नाम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना में चयन होने से प्रतिवर्ष करीब चार करोड़ अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी जिससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने इसके लिए नगर विकास मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश की सरकार पूरा सहयोग कर रही है। नगर को मिल-जुल कर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें