फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ईजरी गांव स्थित बनवासी बस्ती में चार दिन पूर्व ससुराल आए एक युवक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बिहार प्रांत के रोहतास जिले के अखोड़ी गोला थाना के देवरिया गांव निवासी रवि बनवासी (25) पिछले 13 जुलाई को अपने पत्नी एवं बच्चों के साथ ससुराल इजरी स्थित वनवासी बस्ती आया था। सुबह भोजन करने के बाद वह ढढनी जाने की बात बताकर घर से निकल पड़ा। जब वह घर वापस आया तो अचानक जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे वाहन से जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोप लगाया गया कि विषाक्त पदार्थ देकर युवक की हत्या कर दी गई है। कुछ देर में सुहवल और जमानिया सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक की पत्नी सोखिया देवी ने पति को शराब में जहर देकर मारने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया है। रवि अपने छह भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके तीन पुत्र भी हैं। रवि मजदूरी कर परिवार का जीव यापन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें