दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के अमारी गांव के पास सोमवार को मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहे एक युवक की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन बिलखते रहे। गांव निवासी अजय कुमार (35) छठ पर्व पर ससुराल बोगना गया हुआ था। पर्व समाप्त होने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। गांव जाने के लिए पैदल ही वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा लेकिन इस दौरान वह मोबाइल पर बात भी करता जा रहा था। अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया युवक लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हादसे के बाद पिता पूर्व ग्राम प्रधान रामजन्म राम, बड़ा भाई संजय राम, पत्नी मंचन देवी, मां रामराजी देवी बिलखते रहे।