फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ, वर्चुअल कार्यक्रम में युवाओं ने पीएम को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। साथ ही युवाओं ने वर्चुअल कार्यक्रम में पुडुचेरी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। इसके तहत गोष्ठी, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम गांव में आयोजित करवाए जाते हैं। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र प्रसाद, सुरेंद्र राम, सरोज राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक राहुल पांडे, राजीव कुमार और राहुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें