फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास स्थित सावित्री बालिका इंटर कॉलेज के पीछे बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किन कारणों से हुई है पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव निवासी सत्यम (24) नंदगंज बाजार में किराये के मकान में रहता था। देर शाम बरहपुर गांव के ग्रामीण घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़े लावारिस एक बाइक पर पड़ी। राहगीर और ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ कराह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल अचेत अवस्था में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें