नंदगंज। थाना क्षेत्र के फत्तेउल्लाहपुर गांव के पास मंगलवार की रात बरात से आ रहे बाइक सवार युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि जंगीपुर थाना के ताजपुर निवासी घायल रानू ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह मंगलवार को बरात में शामिल होने गए था। वापस घर आ रहे थे कि फत्तेउल्लाहपुर गांव के पास गांव के उपेश, पतरु, बसन्त और लालमन रास्ते में रोककर गाली देने के साथ लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।