फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे के किनारे अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124-सी के किनारे उतरौली गांव के पास चार दिन पूर्व अचेत अवस्था में मिले युवक की बुधवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी श्रीकांत यादव (30) के रूप में हुई थी। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि चार दिन पूर्व राहगीरों ने हाईवे किनारे एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि युवक के चाचा राजदेव यादव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें