फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुड़कड़ा कोतवाली के अलीपुर मदरा गांव में सर्पदंश से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कड़ा कोतवाली के अलीपुर मदरा गांव में ट्यूबेल के समीप चारपाई पर सो रहे युवक को बुधवार रात सर्प ने डस लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। गांव निवासी ओम प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू (35) खाना खाने के बाद अपने ट्यूबेल पर सोने चले गए। रात में बिजली कटने के बाद वे चारपाई लेकर बाहर सो गए। रात में किसी समय उन्हे डंस लिया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें लगा कि किसी कीट ने काटा है। वह बिना किसी को बताए सो गए। सुबह तीन बजे तबीयत बिगड़ने पर वे घर आकर घटना की जानकारी दी। जानकारी पर आनन फानन में परिजन उन्हें सीएचसी जखनिया ले गए जहां युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। इसपर घर के लोग उसे फातिमा हास्पिटल मऊ ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद घरवाले झाड़-फूंक के लिए अमवा की सती माई ले गए, लेकिन वहां से निराश होकर घर लौट आए। मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें