फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली ग्राम सभा के लुटिया गांव निवासी लोकनाथ बिंद (35) लुधियाना में रहकर काम करता था। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान घर आया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने कारण वह पुन: लुधियाना कमाने चला गया। परिजनों के मुताबिक युवक पंजाब के लुधियाना स्टेशन पहुंच कर आटो से अपने गंतव्य को जा रहा था। पीछे से मिनी ट्रक ने धक्का मार दिया। हादसे में लोकनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। मृतक के पास मौजूद आधार से उसकी पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें