फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी के बाहर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी। जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव में शुक्रवार की देर रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से ननिहाल में आए युवक की मौत हो गई।
बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर गांव निवासी सोनू पुत्र (21) सतेंद्र राम जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव में इंद्रदेव राम के घर अपने ननिहाल आया हुआ था और रात्रि को मौसम खराब होने पर वह झोपड़ी में बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। उसी समय आकाशीय बिजली ईंट की कच्ची दीवार पर गिरी और सोनू को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना स्वजनों ने उपजिलाधिकारी जखनियां आशुतोष श्रीवास्तव व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि आपदा राहत कोष के तहत पीड़ित परिवार को मदद की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें