फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विद्युत करेंट की चपेट में आने से शहर कोतवाली के बाहर बिलखती महिलाएं । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित एक दुकान के गोदाम में सोमवार की सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

विकापुर निवासी विजय राम (38) महुआबाग स्थित एक दुकान में रहकर का काम करता था। सुबह वह दुकान की गोदाम पर पहुंचा और अपने कार्य को निपटाने जुट गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे कर्मी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने विजय राम को मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजन भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। मुआवजे की मांग को लेकर शव लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें