फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झालरों को हटाते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के पारा (गोरया) गांव में करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पारा (गोरया) में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन की तैयारी को लेकर सजावट और झालरों को खोला जा रहा था। इसी क्रम में पारा निवासी दारा बिंद (22 वर्ष) सजावट को खोल रहा था। इसी दौरान वह करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग दारा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दारा प्रयागराज में संगम तट पर चना बेचता था। वह 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर हाल-बेहाल था। दारा की डेढ़ वर्ष की पुत्री सुचिता और आठ माह का पुत्र सूरज है। एसओ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अजीत बिंद ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें