फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के बहुरा में बिजली के खंभे के पास बंधे लाउडस्पीकर को खोलते समय ऊपर हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी शंभू उम्र (32) रामलीला मैदान में रामलीला समाप्त होने के बाद सुबह में लगे लाउडस्पीकर को खंभे से खोलकर उतार रहे थे। उतारते समय उपर से जा रहे हाईटेंशन तार से झुलस गए। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी रेनू के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें