फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर चौथी गांव के पोखरे में डूबने से शनिवार की शाम सुशील (24) की मौत हो गई। रविवार की सुबह गोताखोरों ने घंटो मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के ही ब्रम्हजीत सिंह के बेटे सुशील की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। शनिवार को हरिकरनपुर चट्टी पर ग्रामीणों ने सुशील को घूमते हुए देखा था। पोखरे में वह नहाने के लिए कूदा था। काफी देर तक वह जब पानी से बाहर नही निकला तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव खोजने का प्रयास कराया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसडीएम कासिमाबाद वीरबहादुर यादव एवं सीओ बलिराम भी देर रात मौके पर पहुंचे। सुबह पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर तलाश शुरू कराई। ाफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे कोड़री गांव निवासी ब्रम्हजीत सिंह ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सुशील के रूप में की। बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मशक्कत के बाद गोताखोर शव को पानी से निकालने में कामयाब हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें