फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चलाते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईया गांव के पास शुक्रवार को सीतामढ़ी से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस से सचिन मिश्रा (17) पुत्र शीलानाथ निवासी रामपुर छपरा की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आरपीएफ मऊ के एसआई असलम ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा से एक परिवार दिल्ली के लिए सफर कर रहा था। 1.14 बजे ट्रेन दुल्लहपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी। तभी किशोर ट्रेन से गिर गया। मृतक की बहन रीता देवी ने बताया कि सचिन ट्रेन के गेट के पास मोबाइल चला रहा था। उसी दौरान ट्रेन से गिर गया। इस संबंध में थाना के उपनिरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि मृतक का शिनाख्त सचिन मिश्रा पुत्र शीलानाथ मिश्रा निवासी रामपुर गांव छपरा के रूप में हुआ है। शव को मर्चरी हाउस भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें