फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर चट्टी पर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

महमूदपुर गांव निवासी रामप्रसाद पटेल (45) सलेमपुर चट्टी पर अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हुई है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें