नंदगंज शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के पास रविवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शौच करने के लिए घर से बाहर गया था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। महाराजगंज बिंदपुरवा गांव निवासी सोनू बिंद (25) सुबह शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गया था। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से वह कट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ कुछ ही देर में इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर रोते-बिलखते मौके पर परिजन भी पहुंचे।