युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई के विरोध में कासिमाबाद चौराहे पर ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र सरकार को जनता की समस्या से केाई लेना देना हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं गाजीपुर के प्रभारी रूपेश चौबे ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के आह्वान पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में ताली थाली बजाकर गरीब विरोधी नितियों वाली सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण ने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है। इस सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों के आगे जोताई की समस्या खड़ी हो गई है। गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ मीटिंग कर रही है। ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में कितनी जानें चली गईं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान न देकर आगामी विधानसभा के चुनावों की रणनीति बनाने में लगी है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जिला उपाध्यक्ष झुन्ना शर्मा, ध्यानचंद राम, विभूति राम, मोहन चौहान, अंजर शमीम, ज्ञानप्रकाश सिंह, आशुतोष पांडेय, सलाउद्दीन, शेषनाथ दुबे, पवन प्रेमी, कवींद्र, शाह आलम, फैजुलहक अंसारी, नौशाद अयान, अमन कुमार, बंटी पांडेय आदि उपस्थित थे।