फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चाकू से युवक पर किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के टोडरपुर गांव में सोमवार की देर रात हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर जबतक लोग मौके पर पहुंचते हमलावर भाग गए। चाकू के हमले से युवक दाहिने कंधे और सीने पर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर दंपती सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि टोडरपुर गांव निवासी निलेश ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह रात में खाना खाकर घर के बाहर आए तो दरवाजे पर चढ़कर उसके पड़ोसी गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपी संतोष यादव और उसके पुत्र प्रिंस ने उसका हाथ पकड़ कर उसे घसीटने लगे। इसके बाद आरोपी की संतोष यादव की पत्नी उषा धारदार चाकू लेकर आई और आरोपी को दे दी। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर गांव के संतोष यादव, उषा यादव, प्रिंस यादव और भांजा राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें