गहमर। गहमर कोतवाली के पट्टी खेमनराय में सोमवार की रात एक युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित संजय खरवार ने तहरीर देकर जानकारी दी कि रात करीब 9.30 बजे गहमर खेमन राय निवासी दीपक सिंह आकर गाली देने लगे। जब ऐसा करने से मना किया तो हाथ में पंच पहनकर मारपीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जबतक पहुंचते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित संजय खरवार की तहरीर पर दीपक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।