गाजीपुर। जंगीपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को जयंतीदासपुर तिराहा से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अदद देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान झुन्नू बिंद निवासी जयंतीदासपुर थाना जंगीपुर के रूप में हुई। जंगीपुर थाने में उसके खिलाफ सात मुकदमें पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में अमित कुमार पांडेय, शिवमणि त्रिपाठी, विरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद