छे
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम अपने परिजन को खाना लेकर जा रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने मौका देखकर छेड़खानी करना शुरू कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची पीडि़ता की मां और गांव के अन्य लोग जुट गए। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई करने के साथ सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आई। पीडि़त किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।