फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किशोरी का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक के पास से युवती को मुक्त कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अपहृत कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की सुबह सलामतपुर चट्टी से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से युवती को मुक्त कराया।

आरोपी युवक को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में भेज दिया है।
किशोरी के पिता ने पिछले दिनों पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को रामगढ़ कठपुरवा निवासी एक युवक अपह्त कर साथ लेकर चला गया। उन्होंने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की भी आशंका जताई थी। पुलिस किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक एवं किशोरी की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को उपनिरीक्षक प्रभारी चौकी बहादुरगंज आशुतोष शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि किशोरी को अपहृत करने वाला युवक सलामतपुर चट्टी पर खड़ा है और वह वहां से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल सलामतपुर चट्टी पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी युवक की निशानदेही पर अपह्त की गई किशोरी को बरामद करने में भी सफल रही। पुलिस आरोपी युवक और युवती से पूछताछ कर आरोपी युवक विकास राजभर निवासी रामगढ़ कठफोड़वा थाना कासिमाबाद को संबंधित धारा में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई है । प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें