फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धारदार हथियार से युवक का पैर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया एक युवती को फोन कर परेशान करता था युवक
विज्ञापन

इससे नाराज युवती के घरवालों ने किया युवक पर हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महुआबाग में बुधवार को कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से वारकर उसका दाहिना पैर काट दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
महुआबाग निवासी आदित्य त्रिपाठी (30) को महुआबाग में कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मारना-पीटना शुरू कर दिया। इधर धारदार हथियार से उसके दाहिने पैर पर वारकर काट दिया। लहूलुहान युवक अचेत हो गया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटना स्थल पर जब-तक पहुंचती आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हमलावरों ने युवक का 90 प्रतिशत पैर काट दिया है। छानबीन में पता चला कि घायल युवक किसी युवती को फोन कर परेशान करता था और मिलने के लिए बुलाता था। इस पर युवती के पिता पांच लोगों के साथ पहुंचे और घटना को अंजाम दिए। घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें