फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुणे में नौकरी करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पथरा गदाईपुर गांव में रविवार की रात 8.30 बजे घर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही दूसरी बिरादरी के तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वारदात के बाद से तीनों फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। हो सकता है इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

पथरा गदाईपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव (40) पुणे में नौकरी करता था। वह कुछ माह पहले ही वह घर आया था और तीन दिन बाद पुणे जाने वाला था। परिजनों के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे उपेंद्र शौच के लिए सिवान क तरफ गया था।
विज्ञापन


वहां से घर लौट रहा था कि रास्ते में पहले घात लगाकर बैठे गांव के ही निवासी और दूसरी विरादरी के तीन भाइयों ने उपेंद्र को रोक लिया, जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक तमंचा सटाकर कान पास दो गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर कोतवाली आई और छानबीन में जुट गई। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया था। इसी बात से तीनों भाई खार खाए थे और मौका मिलते ही तीनों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कोट
अभी तहरीर नहीं मिली है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में हत्या की गई है। -अशोक मिश्रा, कोतवाल, गहमर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें