फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्टंट कर गंगा में छलांग लगाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा पर निर्मित रेल सह रोड ब्रिज से स्टंट करते हुए गंगा में छलांग लगाने वाले युवक को आरपीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक युवक गंगा पर निर्मित रेल सह रोड ब्रिज पर चढ़ता है। इसके बाद वह ब्रिज पर चहलकदमी करता है। गाजीपुर घाट और ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के बीच यानि ब्रिज के बीचो-बीच पहुंचकर वह नीचे उतरता है। ब्रिज के निचले हिस्से की पाइप को पकड़कर कुछ देर वह कसरत करता है। इसके बाद वह हंसते हुए पाइप छोड़ देता है, फिर दोनों हाथ ऊपर उठाकर गंगा नदी में छलांग लगा देता है। इसके बाद वह तैरते हुए किनारे आ जाता है। युवक का यह खतरनाक और जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इसको आरपीएफ ने स्वत: संज्ञान लिया। इसी क्रम में आरपीएफ प्रभारी अमित राय के निर्देश पर उप निरीक्षक कमलेश सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शुक्ल और अजीत सिंह रेल सह रोड ब्रिज पर पहुंचकर जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी युवक दया चौधरी उर्फ शेखा (22) निवासी युवराजपुर थाना सुहवल एक सैलून में काम करता है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम युवराजपुर स्थित उक्त सैलून में धमक पड़ी। मौके से दया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह खतरनाक स्टंट करके रील बनाता था। प्रसिद्ध होने के लिए रील को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों इंस्टाग्राम आदि पर अपलोड करता था। आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने बताया कि गंगा पर निर्मित रेल सह रोड ब्रिज से खतरनाक स्टंट करके गंगा में छलांग लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें