फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नहाते समय गंगा में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

देवरिया गांव निवासी नारायण राजभर (20) कुछ साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जानकारी साथ नहा रहे लोगों को तब हुआ जब वे स्नान कर के बाहर निकले। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवक की तलाश गोताखोरों की सहायता से शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें