गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकियां गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जानकारी होतें ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कोमल बिंद उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र पंचम बिंद निवासी व थाना शादियाबाद। अपने भाई के ससुराल चौकियां गांव के सुरेश बिंद के घर मंगलवार की शाम बाइक से आया था। बुधवार की भोर में वापस घर जा रहा था। गांव के बाहर सड़क खराब होने के कारण तेज गति बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण वह बुरी तरह घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई।
सुबह में एक युवक के मौत की सूचना आसपास क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के द्वारा बाईक सवार के मौत की जानकारी होतें ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं। घटना की जानकारी होतें ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन हत्या का कयास लगा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत बाइक पलटने से हुई है। संवाद