फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट से युवक की मौत, लाइनमैन को बनाया बंधक, साढ़े चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भंवरूपुर गांव के सिवान में खंभे से टूटकर गिरे तार की मरम्मत में बिजली निगम के संविदा कर्मी की सहायता कर रहे एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने संविदा कर्मी को बंधक बनाकर सुबह 11 बजे बहरियाबाद-परमानपुर- आजमगढ़ मार्ग पर शव रख कर जाम कर दिया। शटडाउन के बावजूद आपूर्ति शुरू करने वाले विद्युत कर्मी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। जखनिया एसडीएम रवीश गुप्ता और सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर संविदा कर्मी मुक्त कराया और 4.30 घंटे बाद अपराह्न 3.30 बजे जाम समाप्त कराया।
भवरूपुर गांव के दक्षिण तरफ सिवान में विद्युत पोल से 440 वोल्ट का तार टूटकर गिर था। जानकारी होने पर बहरियाबाद पावर हाउस के संविदा कर्मी सुनील कुमार गोड़ शटडाउन लेकर टूटे तार की मरम्मत के लिए पहुंचे। अकेला होने पर संविदा कर्मी ने गांव के ही विजय कुशवाहा (40) और बेचन कुशवाहा को मदद करने के लिए बुला लिया। अचानक सप्लाई शुरू होने से संविदा कर्मी सहित तीनों करंट की चपेट में आ गए। संविदा कर्मी सुनील और बेचन कुशवाहा पीछे गिरने के कारण बच गए। जबकि विजय कुशवाहा आगे तार पर ही गिर पड़े। संविदा कर्मी ने किसी तरह तार खींच कर उसके शरीर से अलग किया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे विजय कुशवाहा को उपचार के लिए आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना के परमानपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। युवक को चक्रपानपुर स्थित पीजीआई ले जाने पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों संविदा कर्मी सुनील को बंधक बना लिया और शव को भवरूपुर चट्टी पर लाकर करीब 11 बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संविदा कर्मी को किसी तरह छुड़ाकर थाने भेजा। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक पुलिस कर्मियों का पीछा भी किया, लेकिन तबतक वो निकल गए। ग्रामीणों फिर पुलिस और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस अभिरक्षा में संविदाकर्मी को मौके पर लाया गया। साढ़े चार घंटे तक चला जाम अधिकारियों के समझाने-बुझाने और मुआवजा दिलाने के आवश्वास के बाद अपराह्न 3.30 बजे समाप्त हुआ। मृतक की पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तरफ से तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है।



बुजुर्ग के कंधों पर आया परिवार का भार

किशोर कुशवाहा के इकलौते पुत्र विजय कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से मौत होने से जहां वृद्ध पिता का सहारा छिन गया। वहीं विधवा बहू पूनम व तीन नाबालिग पौत्र-पौत्रियों की जिम्मेदारियां भी बूढ़े कंधे पर आ गई। बदहवास पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की बड़ी पुत्री अनुष्का दसवीं में अर्पिता नवीं में तथा पुत्र आदित्य पांचवीं का छात्र है। विजय घर पर ही रहकर खेती का कार्य करता था।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुकी हैं घटनाएं
विद्युत निगम की लापरवाही के चलते इससे पूर्व भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पहले बालकिरन कुशवाहा की मौत हो चुकी है। जबकि रमेश विश्वकर्मा और संदीप कुमार गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। इसके बाद भी निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाह थम नहीं रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें