बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा-भटपुरवा नहर के पास शनिवार को एक पिस्तौल व दो कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस बारा - भटपुरवा नहर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक की तलाशी में एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राजन सिंह उर्फ साहिल निवासी माहेपुर थाना करंडा बताया। आरोपी पिस्टल लेकर क्यों आया था, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। संवाद