शक्कापुर के ब्रह्म बाबा जी के स्थान पर बिंद समाज जनसभा अतिपिछड़ा मोर्चा सम्मेलन बोलते प्रदेश के
क्षेत्र के शक्कापुर स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर बिंद समाज की ओर से अति पिछड़ा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। यह गरीबों के हक के लिए लड़ती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक भी सीट की उम्मीद न करे। वर्ष 2027 में हमारी सरकार बनेगी। फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। इसे कोई नहीं रोक सकता है। इस मौके पर हिमांशु राय, सुरेंद्र राजभर, शिवकुमार यादव, राहुल दूबे, अमरजीत बिंद आदि मौजूद रहे।