फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी शम्मी और रितेश के बीच 61 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर गांव में दंगल कमेटी के तत्वावधान में पहलवान रामनगीना राय एवं राजनारायण राय की स्मृति में प्रदेशस्तरीय कुश्ती-मल्ल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सबसे रोमांचक 61 हजार की इनामी कुश्ती एशिया रजत पदक विजेता शम्मी गिरी एवं जिला केशरी सुतिहार के रितेश के बीच बराबरी पर रही। इस दौरान रेवतीपुर के अमित ने जौनपुर के शिवम, रेवतीपुर के नागा ने प्रतापगढ़ के चीता, चंदौली के शमशेर ने सरवां के सुमित, भड़सर के अंशु ने जोगा के संदीप को पटखनी दी।
इसके अलावा चंदौली के अरविंद एवं बलिया के अर्जुन, हरियाणा के रवि एवं चंदौली के मंटू के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। प्रतियोगिता में सचिदानंद राय चाचा, पीयूष राय, प्रमुख राहुल राय, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, बंगा पांडेय, बबुआ राय, भूषण, झल्लन आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका कन्हैया यादव एवं विजय खरवार तथा उद्घोषक की पवन पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें