फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता का दिल से सम्मान करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/देवकली। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को नंदगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही रेनबो मॉडर्न स्कूल में पौधरोपण किया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उनका दिल से सम्मान करना चाहिए।इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो. शोभनाथ यादव, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, सोमारू चौहान, रुद्रा पांडेय, पवंजय पांडेय उपस्थित थे। अध्यक्षता विनीत शर्मा तथा संचालनजगदीश चौहान ने किया। उधर, देवकली में स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों का भविष्य सुरक्षित है। मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार मौर्य एवं त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने देवकली में फोरलेन हाईवे के किनारे दोनों तरफ सर्विस लेन एवं पानी निकासी के लिए मांग पत्र दिया गया। इस दौरान अखिलेश सिंह, दयाशंकर पांडेय, दिलीप गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, श्रीकांत सिंह, कमलेश पांडेय, रामलोचन राम, रामधीरज शास्त्री, अभय प्रकाश सिंह, अखिलेश कुशवाहा, सोनू पांडेय उपस्थित थे। अध्यक्षता तेरसू यादव एवं संचालन केपी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें