फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मरदह थाना के सेवठा गांव दिवाल के गिरने से उसके मलबे में दबकर हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संव? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। सेवठा गांव में शुक्रवार की देर रात अचानक कच्चा मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से सन्नाटा पसर गया। गांव निवासी जग्गू राजभर (40) को सरकारी आवास मिला हुआ था। उसके निर्माण के लिए स्थान खाली करने के लिए वह अपनी पुरानी कच्ची दीवाल गिरा रहे थे। अचानक पूरी दीवाल उसी के ऊपर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की छह पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं, जिसमे चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री रूपा, ममता एवं पुत्र अवधेश अविवाहित है। घटना के बाद पत्नी घुरिया देवी सहित परिजन बिलखते-बिलखते बेहोश हो जा रहे थे। जग्गू मजदूरी करके परिवार का जीवकोपार्जन करता था। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें