फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पानी टंकी गिराने का कार्य शुरू, चार दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

विज्ञापन
सैदपुर नगर में चल रहा जर्जर पानी टंकी गिराने का कार्य-स्रोत-पाठक
विज्ञापन
सैदपुर नगर के शेखपुर ट्यूबवेल रोड स्थित वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकी के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से टंकी को गिराए जाने के दौरान नगर के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन सोनकर ने बताया कि ध्वस्तीकरण कार्य बेहद आवश्यक था। इस कार्य के चलते नगर के वार्ड संख्या एक, दो, तीन, सात और आठ में अगले चार दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं, अन्य वार्डों में भी एक ही ओवरहेड टैंक से आपूर्ति होने के कारण पानी का दबाव कम रह सकता है। पानी टंकी काफी समय से जर्जर हालत में थी और लगातार खतरा बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से जर्जर टंकी को हटाने की मांग की जा रही थी। अब संबंधित विभाग की ओर से इसका ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। ध्वस्तीकरण के दौरान लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके और इसके बाद जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें