फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा कार्य, बाढ़ आने पर कैसे रुकेगा कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र दक्षिण ओर कर्मनाशा और पश्चिम ओर से गंगा नदी से घिरा हुआ है। इसमें से अधिक कटान गंगा नदी की वजह से होता है। इसको देखते हुए कटान निरोधक कार्य लगातार कराया जा रहा है। वर्तमान समय में तीन परियोजनाओं पर सिंचाई विभाग कार्य कर रहा है जिसकी लागत लगभग 25 करोड़ है। यह कार्य शुरु हो चुका है लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी है जिससे बारिश के मौसम से पूर्व इसका पूर्ण होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन 30 प्रतिशत अभी बाकी है। क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित पंप कैनाल के डाउन स्ट्रीम में 0.150 से 1.150 मीटर तक 1000 मीटर करीब 10 करोड़ 2.350 से 3.150 मीटर तक 800 मीटर करीब नौ करोड़ तथा एक नईया ड्रेन से कंकड़वा घाट तक 900 मीटर करीब नौ करोड़ 50 हजार की परियोजना स्वीकृत हुई है। इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 2.7 किलोमीटर और ऊंचाई करीब 10 मीटर है। वर्तमान समय में सभी परियोजनाओं पर कार्य एक साथ शुरु किया गया है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र कटानमुक्त हो जाएगा जिसको लेकर तटवर्ती क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। मालूम हो कि गंगा नदी में बाढ़ की वजह से सैकड़ों एकड़ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित एक विद्यालय एवं महाविद्यालय के पास तक नदी का पानी पहुंच चुका है और उनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इससे किसानों सहित गंगा के किनारे रह रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के लोगों की इस समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की पहल पर शासन स्तर से लोगों को राहत देने के लिए इन परियोजनाओं को शुरु किया गया है। इस कटान निरोधक कार्य को करने के लिए बड़े-बड़े बोल्डर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके एक बोल्डर का वजन लगभग 25 किलो है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों परियोजनाओं में लांचिंग अकरम तैयार किया जा चुका है। कार्य प्रगति पर है और कार्य किया जा रहा है। लॉकडाउन से कुछ परेशानी हुई है। कार्य को बाढ़ से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें