फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी और सहायक प्रभारियों की हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां प्रशासन की ओर से शुरू हो गई हैं। निर्वाचन कार्यालय ने प्रभारी और सहायक प्रभारियों की तैनाती कर दी है। कार्मिक व्यवस्था (मतदान-मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था) का प्रभारी अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव एवं जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह जोन, सेक्टर का निर्धारण, जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, प्रशिक्षण, रूट चार्ट एवं कम्युनिकेशन प्लान, परिवहन एवं ईंधन व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राजेश कुमार सिंह को प्रभारी अधिकारी तैनात किया गया है। मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला एवं जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति अजय पालीवाल को निर्वाचन किट का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा बैरीकेडिंग, कानून-शांति व्यवस्था एवं आचार संहिता अनुपालन, मतदान केंद्र-मतदान स्थल, निर्वाचक नामावली एवं कंट्रोल रूम आदि के लिए भी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें