फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच वोटों से मिली जीत, पुनर्मतगणना के बाद हुई घटकर हुई एक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान सफाई कर्मी ने की गड़बड़ी, किया गया कार्यमुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। नेशनल इंटर कॉलेज में शनिवार को बहादुरगंज नगर पंचायत की मतगणना के लिए कुल पांच टेबुल लगाए गए थे। सभी टेबुल पर एक-एक वार्ड की अलग-अलग मतगणना कराई गई।
मतगणना में एक बार सभासद पद के निर्दल प्रत्याशी एवं वार्ड नंबर-एक से आंचल राजभर को पहली बार की गिनती में पांच वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया। उसके बाद वहां पर भाजपा के एजेंटों ने एतराज जताया और पुन: मतगणना की मांग किया। इस तरह से यहां पर तीन बार रिकाउंटिंग कराई गई। अंतिम बार में आंचल को 268 मत और भाजपा की रीना देवी को 267 मत मिला। इस तरह से एक वोट से आंचल यहां विजयी रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह से इसी टेबुल पर दूसरे राउंड की मतगणना में तब बवाल मच गया जब जखनिया विकासखंड का एक सफाई कर्मी ने मतगणना करते समय भाजपा के 50 वोटों की गड्डी पर सपा लिखकर सपा प्रत्याशी रेयाज अंसारी की गड्डी में डाल दिया। इस तरह की बड़ी गलती देख भाजपा प्रत्याशी के साथ एजेंट हंगामा करने लगे।
शोर सुन कर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अश्विनी पांडेय ने स्थिति को संभाला और पुन: जांच कर उस गड्डी को भाजपा प्रत्याशी की गड्डी में डलवाई। उप जिलाधिकारी ने मतगणना में लगे उस सफाई कर्मचारी को कार्यमुक्त किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पूरी मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई।
विज्ञापन

सबसे खास बात यह रही कि इस मतगणना में सभी दलों के प्रत्याशी और उनके एजेंट एक-दूसरे से मिलते रहे। अपना हालचाल सभी से लेते रहे। मतगणना के दौरान जो नाश्ता पानी भी आया उसमें सभी मिलजुल कर खाते-पीते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें