फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला आरक्षण बिल आधा-अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण को आधा अधूरा बताया है। कहा है कि इस आरक्षण का लाभ पिछड़ों और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी मिलना चाहिए। वह शुक्रवार को समता भवन कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सांप्रदायिक सोच के चलते देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सद्भाव खतरे में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। महंगाई की चर्चा करते हुए कहा कि तेल, घी, दाल, आटा, सब्जी की कीमतों पर कोई रोक न लगने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।
डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से किसान की फसल की लागत बढ़ गई है। देश की अर्थव्यवस्था की जमीनी हकीकत जब निराशाजनक है तब लोगों को गुमराह करने के लिए कभी पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य और वैश्विक स्तर पर पांचवें से तीसरी श्रेणी में छलांग लगाने का दावा है। जबकि लोगों की आमदनी घटने से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। गलत नीतियों का जनता भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेदखल कर करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज का हित समाजवादी पार्टी में निहित है। पार्टी की सरकार ने विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार ने उस अवकाश को निरस्त कर विश्वकर्मा भगवान के साथ-साथ समाज का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें