गाजीपुर। जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम की उपलब्धियों से शिक्षकों को अवगत कराया। लूदर्स कांवेन्ट बालिका इण्टर कॉलेज में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिला सशक्तीकरण, नारी शक्ति मिशन एवं महिला दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं द्वारा महिला दिवस के स्लोगन एवं नारे के साथ प्रभात भेरी निकाली गयी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोंसा ने बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुहम्मदाबाद : रिवरडेल ग्लोबल स्कूल में क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। इस अवसर पर कोतवाल अशेषनाथ सिंह, विद्यालय के प्रबंधक वरुण नारायण सिंह, प्रधानाचार्य मेघा मलय, वंदना, किरन, नीतू, रोहित पांडेय, रविकांत पांडेय, मनोज पांडेय, विनय राय, रितेश राय, कृष्णकांत राय, सरताज खां आदि उपस्थित थे। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर शाखा यूसुफपुर में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डीसीबी के डाइरेक्टर रविंद्रनाथ राय, शाखा प्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विरेंद्र सिंह, अजय पांडेय, सविता सिंह, शिवकुमारी, किरन, रेखा, उर्मिला आदि उपस्थित रहीं। सादात : राजकीय हाईस्कूल सौरी की छात्राओं ने लोकगीत और गीत के माध्यम से नारियों की बहादुरी का उल्लेख किया। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने वाली कक्षा-नौ और 10 की तीन-तीन छात्राओं को प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर अंग्रेजी के शिक्षक यमुना यादव, विज्ञान के शिक्षक मंदीप कुमार, संस्कृत के शिक्षक आलोक कुमार यादव, हिंदी के पंकज कुमार और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक विरेन्द्र कुमार उपस्थित थे। औड़िहार : सैदपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-एक जवाहर नगर में स्वयंसेवी संस्था जय मां राजकुमारी शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका ज्योति पांडेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जागरूक और संगठित रहने का संकल्प दोहराया। आरजेपी स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल, प्राथमिक विद्यालय महीबुल्ला चक आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डायट में डीएलएड प्रशिक्षु छात्राओं ने केक काटा। संस्थान के प्राचार्य सोमारू प्रधान ने कहा कि महिलाओं को प्रेरित करने के लिए किसी ख़ास दिन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉ. अनामिका, हरिओम प्रताप यादव, सुमन तिवारी, निधि, डॉ. शाजिया रसीदी, शिवकुमार पांडेय, आलोक कुमार, बृजेश कुमार, प्रियंका कश्यप, विनीत पांडेय, गरिमा, सुष्मिता, दीपेश आदि उपस्थित थे। जमानिया : आदित्य इंटर कालेज में पुरा छात्रा राजदुलारी प्रजापति को प्रधानाचार्य ओमनारायण राय ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुराग पांडेय, जीउतबंधन सिंह, अरुण कुमार, मनोज सिंह, हिमांशु सिंह, किसलय सिंह, आनंद खरवार, दिनेश रावत, सुरेश यादव, दुर्गबहादुर, मदन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन बृजेश कुमार ने किया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में स्टेशन बाजार स्थित पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने कहा कि महिला और पुरुष में कार्य क्षमता के आधार पर कोई अंतर नहीं है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शरद कुमार, डॉ. मदनगोपाल सिन्हा, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, प्रो. रामलखन यादव ने विचार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका एवं कैंपस एम्बेसडर कीर्ति सिंह को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। इस अवसर पर प्रो. लालचंद पाल. विपिन कुमार, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। तहसील सभागार में दस महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर तहसीलदार घनश्याम, प्रियंका यादव शिल्पा अस्मिता लक्ष्मी कुमारी त्रिभुवन आरती रामदेव पन्ना यादव आदि मौजूद थे। नंदगंज : शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उदयराज ने सरकार द्वारा छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। ऊषा सिंह ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में शबा आसमीन पहले, मानवी सिंह दूसरे एवं सान्या जायसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में शीतल कुमारी प्रथम, अर्चना द्वितीय तथा सपना कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर रामनगीना सिंह, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्रनाथ राम, गौरव प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, हरिश्चंद्र राम, कमलेश कुमार निरंकारी, जितेंद्र राम, पूनम सिंह, मधु सिंह, सरोज सिंह मौजूद थीं। मतसा : महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी रमाशंकर यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार तिवारी सुभाष चंद्र यादव राजीव कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितेश कुमार पांडेय ने की। शादियाबाद: थाना परिसर में थाना प्रभारी शिवप्रताप वर्मा ने कहा कि विश्व की प्रत्येक महिलाओं के सम्मान में हर वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीना सिंह, पूनम यादव, शाहीन बानो, संयोगिता सिंह, सविता चौबे, नीलू मोदनवाल, संजय कुमार मौर्या, गुलाम गौस, विजय कसौंधन उपस्थित थे। संचालन शाहिद सिद्दीकी ने किया। बहादुरगंज : गोपीनाथ पीजी कालेज में गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिला सुरक्षा तथा कानून की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने आह्वान किया कि नारी को सम्मान देने की पहल अपने घर से शुरु करें। डॉ. अंजना तिवारी ने देश स्तर पर जानी जाने वाली महिलाओं की तरह खेल, शिक्षा, अर्थ जगत, एवरेस्ट फतह आदि में नाम करने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में डॉ. चंद्रमणि पांडेय, डॉ. गिरीशचंद, डॉ. ऋषिकेश तिवारी, डॉ. मतीउर्रहमान, सौरभ वर्मा, वाल्मिकी चतुर्वेदी, मनीष, चंद्रकेश दूबे, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा पांडेय, इंद्रावती, अनिता पाल, सईदुज़्जफर आदि उपस्थित थे। संचालन बीटीसी छात्रा रमिता ने किया।