फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। खाता खोलने में हीलाहवाली करने से गुस्साई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह बड़ौदा यूपी बैंक के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक के एक दिन बाद खाता खोलने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। बरेसर थाना क्षेत्र की आजीविका स्वयं सहायता समूह तिलकपुर की अध्यक्ष सोनी देवी का आरोप है कि समूह की महिलाओं का खाता खुलवाने के लिए बैंक में 15 दिनों से वह लोग जा रही थीं। ऐसे में शाखा प्रबंधक ने खाता खोलने से साफ मना कर दिया था। इस पर गुस्साई महिलाएं सुबह 9:30 बजे बैंक के मुख्य द्वार पर जा पहुंची और11 बजे तक गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने सहायता समूह के पदाधिकारियों एवं महिलाओं को आश्वासन दिया कि तीन जुलाई से सभी का खाता खुल जाएगा। इस पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में स्टाफ की कमी है। पहले ही बता दिया गया था कि तीन जुलाई से खाता खुलेगा। इसके बाद भी धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सोनी देवी, महासचिव मंजू भारती, कोषाध्यक्ष प्रियंवदा, माया देवी, पुष्पा देवी, मंती देवी, लीला देवी, प्रमोद राव, मयंक कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें