फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बचाने के लिए पहुंची बेटी की स्थिति नाजुक

Sat, 10 Jul 2021 12:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

तहरीर में बताया गया है कि सरोज देवी (45) व  उसकी पुत्री प्रतिमा यादव (19) खेत में धान की रोपाई के लिए पानी लगाने जा रही थी। इस दौरान वहां पर विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के घर में मचा कोहराम, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के चौकड़ी गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई तो वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव निवासी रामप्रवेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी सरोज देवी (45) व  पुत्री प्रतिमा यादव (19) घर से खेत में धान की रोपाई के लिए पानी लगाने जा रही थी। इस दौरान वहां पर विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने गई पुत्री प्रतिमा (19) गंभीर रूप से झुलस गई। प्रतिमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे के बाद से पीड़ित के घर में कोहराम मचा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें