फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं लगने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो के बोगना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परकोविड वैक्सीन ना लगने से नाराज महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन उपलब्ध ना होने से ग्रामीण उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को बुलाकर पांच दिनों से वैक्सीन न होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। पांच दिनों से लौटाए जाने से नाराज महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलफ नारेबाजी की। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर पांच दिनों से घंटों इंतजार करने के बाद वापस जाने को कहा जाता है। बोगना पीएचसी पर वैक्सीनेशन न होने से नाराज महिलाओं ने प्रदर्शन कर चेताया कि दो दिन के अंदर अगर टीकाकरण नहीं किया गया तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित अन्य सेंटरों पर टीका लगाने के लिए ग्रामीणों कमी भीड़ सुबह से उमड़ जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार से संपर्क करने पर वैक्सीन ना होने का हवाला दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर दो दिन के अंदर टीकाकरण नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेेगा। इस मौके पर गीता यादव, शकुंतला देवी, राजेश चौहान, दिनेश चौहान, राजेंद्र चौहान, सुनैना देवी और पुष्पा मौजूद रही। सेवराई संवाददाता के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र भदौरा पर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराया गया। इस दौरान 100 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। दिलदारनगर में भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमीत कुमार जायसवाल के प्रयास से नगर के राम लीला मैदान में कोविड वैक्सीन कैम्प लगाया गया। शिविर में अचानक भीड़ बढ़ती गई और सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन कतार में खड़े लोग जल्दी बाजी के चक्कर में कहासुनी करने लगे। इस पर टीम मात्र दस लोगों को ही टीका लगाकर वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें