फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान के चयन में महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के राशन दुकान संचालक के चयन में मंगलवार को महिलाओं ने हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सैदपुर राकेश दीक्षित के नेतृत्व में टीम राशन दुकान के संचालक के लिए एक महिला सहायता समूह का चयन करने पहुंची थी। राशन दुकान का संचालन के लिए कुल सात महिला समूहों ने आवेदन किया था। इसमें चार समूह अयोग्य घोषित किए गए और टीम को शेष समूहों में से किसी एक समूह को कोटा संचालन की जम्मेदारी देनी थी। चयन स्थल पर भारी संख्या में जुटे ग्रामीण और महिलाओं ने उस समय हंगामा मचाना शुरू कर दिया, जब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रभारी एजाज अहमद ने इन महिला सहायता समूहों के वर्षों से बिना किसी गतिविधि के बंद पड़े महिला समूहों को अलग करना शुरू किया। इसके बाद महिलाओं ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित ने बताया कि तीन महिला सहायता समूहों को अंतिम तीन में चयनित कर लिया गया है। इसका अंतिम निर्णय खंड विकास अधिकारी सैदपुर दिनेश कुमार तहसील मुख्यालय पर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें