फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मैरिज लॉन में महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार (वाराणसी)l सैदपुर कोतवाली क्षेत्र नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो तरवनिया ग्राम के पास स्थित मैरिज लाॅन में शुक्रवार को महिला का शव मिला। मैरिज लाॅन से जु़ड़े लोगों के मुताबिक महिला की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सैदपुर-भीमापार मार्ग पर एक लाॅन है, जिसमें वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा की गुलाबी देवी (46) का शव सुबह देखा गया। बताते हैं कि वह तरवनिया में बिजौरी सोनकर के घर रहकर शादी-विवाह के अवसर पर मजदूरी करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही, कोतवाल महेंद्र सिंह आदि ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया l पुलिस l पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें