फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के तरांव रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रार मालगाड़ी से कटने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जाआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। सैदपुर क्षेत्र के तरांव स्टेशन के पास शनिवार की रात लगभग 12 बजे एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि रात में तकरीबन 12 बजे तराव स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि कोई महिला ट्रेन से कट गई है। इस सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया। महिला की पहचान के लिए सभी सभी थाना में उसकी तस्वीर भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें