फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बृहस्पतिवार का शाम बिजली गिरने से गांव में बकरी चरा रही की सुभावती देवी ( 42) की मौके पर मौत हो गई। मालूम हो कि देर शाम अमारी गांव के खेत में बकरी महिला बकरी चरा रहीं थी तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। जब तक महिला बचने के लिए इधर -उधर भागती तब तक बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतिका का पति सोहन राम दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता हैं। और घर पर मृतिका सुभावती देवी बकरी पालन करके जीविका चलाती थी। वहीं मृतिका सुभावती के तीन लड़कियां हैं। जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश चौहान, भाजपा नेता लाल बहादुर चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पांडे ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया। दुल्लहपुर थाना इंचार्ज सुरेंद्र दुबे पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें