फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोहे के दरवाजे पर गिरा तार, करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गांव की घटना, मांगा मुआवजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा गांव में शनिवार को एलटी लाइन विद्युत तार टूटकर लोहे के दरवाजे पर गिर गया। इससे वहां खड़ी महिला की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को देने के साथ मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और जर्जर तारों को दुरुस्त करने की मांग किया।
मलसा गांव निवासी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (50) मकान में लगे लोहे के गेट के पास खड़ी होकर कुछ लोगों से बात कर रही थीं। अचानक बगल से गुजर रही एलटी लाइन तार में तेजी से स्पार्क होने लगा और तार टूटकर लोहे के गेट पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पकड़कर खड़ी मुन्नी करंट के जद में आकर झुलस गई। आनन- फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि महकमा जर्जर तार और पोल को बदल दें तो इस तरह के हादसे पर अंकुश लगा पाने में मदद मिल सकती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें