थाना क्षेत्र के पखनपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर बने स्पीड ब्रेकर पर शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। करीमुुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर भरौली गांव निवासी शारदा देवी (50) नोनहरा थाना क्षेत्र के परवा गांव स्थित मायके गई थीं। वहीं से अपने भतीजे के साथ बाइक से ससुराल जा रही थीं। पखनपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित सर्विस रोड पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई। उन्हें निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर शव का पंचानाम कराकर उन्हें सौंप दिया गया।