फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थान क्षेत्र के रजादी पेट्रोल पंप के पास रविवार को सुबह पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। इधर, पुलिस सोशल मीडिया के सहारे मृतका की शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

वाराणसी से गाजीपुर फोरलेन स्थित रजादी पेट्रोल पंप के सामने सुबह तेज रफ्तार एक वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जब-तक ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में शव को सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और कई दिनों से सड़क पर इधर-उधर घूम रही थी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सहारे और आसपास के थानों पर मृतका की फोटो भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें